फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition parties are giving power to win bareilly city seat

बरेली शहर सीट : भगवा गढ़ में सेंधमारी को विपक्षी दल झोंक रहे ताकत

Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties are giving power to win bareilly city seat
बरेली। भगवा गढ़ मानी जाने वाली शहर सीट पर 1985 से भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। सपा, बसपा का कभी यहां खाता नहीं खुला। लिहाजा यहां सेंधमारी करना विपक्षी दलाें के लिए बड़ी चुनौती है। भाजपा के 37 साल से कब्जे के बावजूद शहर सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।
विज्ञापन

2017 के चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में प्रेम प्रकाश अग्रवाल साझा प्रत्याशी के रूप में कांग्र्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे। इस बार समाजवादी पार्टी ने राजेश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा ने डॉ. अरुण कुमार पर तीसरी बार भरोसा जताया है। कांग्रेस से केके शर्मा और बसपा ने ब्रह्मानंद शर्मा को शहर सीट पर उतारा है। चारों प्रत्याशियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक रखी है। हालांकि भाजपा का गढ़ भेद पाना बेहद कठिन चुनौती माना जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने 1985 में कांग्रेस से छीनी थी शहर सीट : आजादी के बाद लगातार चार चुनाव होने तक बरेली शहर सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। पहले तीन चुनावों में गोविंद वल्लभ पंत विधायक बने और 1967 में हुए चौथे चुनाव में जगदीश शरण अग्रवाल। कांग्रेस से इंदिरा गांधी का साया हटने के बाद 1985 में पहली बार इस सीट पर कमल खिला और फिर अब तक नहीं मुरझाया। आजादी के बाद पहला चुनाव जीतकर पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1969 के चुनाव में बीकेडी के राम सिंह, 1974 में जेएनपी उम्मीदवार डॉ. दिनेश जौहरी चुनाव जीते लेकिन 1977 में भारतीय जनसंघ के सत्य प्रकाश से चुनाव हार गए। 1980 में कांग्रेस के राम सिंह चुनाव जीते। 1985 में डॉ. दिनेश जौहरी भाजपा के विधायक बने, उसके बाद 1989 और 1991 का भी चुनाव जीते। 1993 में भाजपा ने राजेश अग्रवाल ने चुनाव जीतने के बाद 2007 तक इस सीट पर कब्जा रखा। 2012, 2017 में भाजपा के अरुण कुमार चुनाव जीते।

कुल मतदाता : 452525, जातिगत समीकरण : मुस्लिम करीब 1.20 लाख, वैश्य 40 हजार, कायस्थ 45 हजार, दलित, 40 हजार, ब्राह्मण, मौर्य व कुर्मी 15-15 हजार, लोधी, कश्यप व जाटव 10-10 हजार, यादव, सात हजार, वहीं करीब 25 हजार पंजाबी भी यहां हैं। अन्य करीब 70 हजार।
2017 के नतीजे
प्रत्याशी वोट वोट प्रतिशत
डॉ. अरूण कुमार (भाजपा) 115,010 51.37
प्रेम प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस) 86,343 38.57
इंजीनियर अनीस अहमद (बसपा) 14,588 6.52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed