फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition occurred when new outpost incharge closed shops in Alamgiriganj

नए चौकी इंचार्ज ने आलमगिरीगंज में बंद कराई दुकानें तो हुआ विरोध

Fri, 30 Oct 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Opposition occurred when new outpost incharge closed shops in Alamgiriganj
demo photo - फोटो : demo photo

व्यापारियों ने नुकसान की स्थिति बताई तो कोतवाल ने खुलवा दीं दुकानें

विज्ञापन
बरेली। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुले आलमगिरीगंज बाजार में खासी गफलत हो गई। मठ पुलिस चौकी के नए प्रभारी ने कुछ व्यापारियों की दुकानें बंद कराईं तो व्यापारियों ने कोतवाल से शिकायत कर दी। कोतवाल ने त्योहारों तक व्यापारियों को सहूलियत देने की बात कहकर दुकानें खुलवा दीं।

आलमगिरीगंज में गुरुवार को सराफा व कई अन्य दुकानें खुली हुई थीं। कुछ व्यापारियों ने नियम पालन करते हुए दुकानें बंद कर रखी थीं। इन्हीं में से कुछ व्यापारियों ने मठ चौकी के नए इंचार्ज रिंकू कुमार से शिकायत की कि कई व्यापारियों ने बंदी के दिन दुकानें खोल ली हैं। तब रिंकू कुमार ने बाजार आकर दुकानें बंद करा दीं। इससे व्यापारियों में रोष पैदा हो गया। उन्होंने व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा को बुला लिया। बताया कि लॉकडाउन के कारण लंबे समय बंद रहे बाजार को काफी नुकसान हो चुका है। सरकार व्यापारियों के उत्थान के लिए हर प्रयास कर रही है। वहीं चौकी इंचार्ज दुकानें बंद कराने को व्यापारियों को हड़का रहे हैं। जैसे तैसे बाजार में रौनक आई है। कई व्यापारी तो व्यवसाय न करके दीवाली की वजह से दुकानों की रंगाई पुताई करा रहे हैं। विशाल मेहरोत्रा ने कोतवाल गीतेश कपिल से वार्ता करके व्यापारियों की समस्या बताई तो कोतवाल ने चीता मोबाइल भेजकर बाजार खुलवा दिया। कोतवाल ने कहा कि त्योहारी सीजन में कोई व्यापारी साप्ताहिक छुट्टी के दिन अपनी मर्जी से दुकानें खोलना चाहता है तो खोल ले, पुलिस बाजार बंद नहीं कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed