फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition candidate's election office vandalized in celebration of victory

Bareilly News: जीत के जश्न में विरोधी प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़

Sun, 14 May 2023 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Opposition candidate's election office vandalized in celebration of victory
बरेली। पार्षद का चुनाव जीतकर लौटे सपा पार्षद और उनके समर्थकों पर विरोधी प्रत्याशी के कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ किला थाने में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वार्ड 30 स्वाले नगर से सपा के अलीम खां पार्षद का चुनाव जीत गए हैं। अलीम खां सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी के भाई हैं। आरोप है कि शनिवार को हुई मतगणना के बाद विजेता घोषित हुए अलीम खां और उनके समर्थकों ने वार्ड के प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अरबाज खान के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि अलीम खां और उनके समर्थकों ने विरोधी पक्ष के लोगों के दरवाजों पर लात मारी और हंगामा किया। अरबाज खान के पोस्टर भी फाड़कर फेंक दिए। अरबाज खान के समर्थक मतगणना स्थल पर थे। आरोप है कि घर पर महिलाएं थीं जिनके साथ अभद्रता की गई। अरबाज खान के रिश्तेदार ने सपा पार्षद और उनके समर्थकों के खिलाफ किला थाने में तहरीर दी। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



000
वर्जन
- जब हम चुनाव जीतकर आए तो जश्न में शामिल एक बच्चे के पैर से सड़क पर लगे इनके शामियाने का बांस हट गया। इससे तंबू गिरा जिसे तुरंत ही साथ चल रहे लोगों ने सही कर दिया। तोड़फोड़ या मारपीट की बात गलत है। - अलीम खां, पार्षद वार्ड 30
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed