फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   opposition arrived to welcome the MP, there was ruckus

Bareilly News: सांसद के स्वागत में विपक्षी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 16 Jun 2024 04:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
opposition arrived to welcome the MP, there was ruckus
हाफिजगंज। पंचायती मंदिर के सामने सांसद छत्रपाल गंगवार पहली बार जब कस्बा में पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विपक्षी पार्टी के लोगों ने भी फूल माला पहनाया, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

बकानिया के वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गंगवार ने विधायक डॉ. एमपी आर्य से कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा, जो लोग वोट नहीं देते हैं। वह लोग अब जीत के बाद सांसद को फूल-माला पहना रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान की जाए, जो चुनाव के बाद अपना काम निकालने के लिए आ जाते हैं। हालांकि कुछ देर बाद पदाधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया। इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ऐके गंगवार, रिठौरा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित गुप्ता, दीपराज गंगवार, हर प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

नवाबगंज में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का हुआ जोरदार स्वागत

नवाबगंज। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के प्रथम बार नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सांसद और विधायक ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए हमेशा उनके साथ खड़े रहने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के एक बरातघर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उनका समर्थन किया है। हमारा प्रयास उनके विश्वास को बनाए रखना होगा। कार्यकर्ता ही मेरी जीत के वास्तविक हकदार हैं। विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने कहा कि जीत का श्रेय नवाबगंज के कार्यकर्ताओं को ही जाता है। अब हमें लोस चुनाव से सबक लेते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करनी है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, डाॅ. आशुतोष गंगवार, बीरपाल गंगवार, लेखराज गंगवार, देव पटेल, नत्थूलाल आर्य, राधेश्याम साहू, धर्मपाल आजाद, विशाल गंगवार, नीरेन्द्र राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed