फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Oppose the appointment of university teachers

यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की नियुक्ति का विरोध

Wed, 13 Jan 2016 02:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में अस्थाई शिक्षकोें की नियुक्ति का विरोध किया जाने लगा है। शिक्षकों ने आईटी संकाय के डीन प्रो. एके गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को कुलपति के प्रो. मुशाहिद हुसैन से उनके चैंबर में मिलकर वार्ता की। डीन का कहना था कि आईटी फंड विभाग के डेवलपमेंट के लिए है, न कि अस्थाई शिक्षकों को मानदेय देने के लिए। पहले से ही इस फंड से एजूकेशन डिपार्टमेंट के अस्थाई शिक्षकों को मानदेय दिया जा रहा है और नए शिक्षकों की नियुक्ति से फंड खाली हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे भी आईटी को शिक्षकों की जरूरत नहीं है। पर्याप्त शिक्षक हैं। डीन कुलपति से नियुक्ति का निर्णय वापस लेने पर अड़ गए लेकिन कुलपति तत्काल इसके लिए तैयार नहीं हुए। वह विचार करके ही कोई निर्णय लेने की बात कहने लगे तो उनसे नोकझोंक हो गई। शिक्षक हंगामा करने लगे। हालांकि कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन


कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी
यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने नकदीकरण की मांग को लेकर अपने तीन दिवसीय आंदोलन के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया और इस दौरान प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा देने आई छात्रा का मोबाइल चोरी
यूनिवर्सिटी में बीटेक की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा के बैग से मोबाइल चोरी हो गया। उसने कुलसचिव और सुरक्षा प्रभारी से इसकी शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का कहना था कि उसने परीक्षा कक्ष में जाने से पहले अपना बैग जमा कर दिया था लेकिन लौटकर आई तो उसमें मोबाइल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed