फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opium smuggling is happening from Jharkhand five smugglers caught in Bareilly

Bareilly News: झारखंड से हो रही अफीम तस्करी... एसटीएफ ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 07:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 07:03 AM IST
सार

बरेली में एसटीएफ ने ट्रक समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से साढ़े छह किलो अफीम बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Opium smuggling is happening from Jharkhand five smugglers caught in Bareilly
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड से दूसरे प्रदेशों को बरेली होकर की जा रही अफीम की तस्करी का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने ट्रक समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक झारखंड का तो दूसरा उत्तराखंड का निवासी है। इनसे साढ़े छह किलो अफीम, चार मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए है। बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें झारखंड निवासी गांव परखन जिला चतरा निवासी अनिल कुमार दांगी, उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी आजाद अहमद, थाना विशारतगंज निवासी प्रेमपाल, अनिल कश्यप और अलीगंज निवासी राजेंद्र पाल शामिल थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में झारखंड से मादक पदार्थों की आवाजाही और उसके दूसरे प्रदेशों में सप्लाई होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर टीम गठित की गई। जानकारी मिली कि कुछ तस्कर झारखंड से एक ट्रक में मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बिथरी चैनपुर पुलिस की मदद से रजऊ चौराहे के पास टीम ने ट्रक रुकवाकर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम को आरोपियों के पास से साढ़े छह किलो अफीम, चार मोबाइल फोन, 1300 रुपये और एक ट्रक बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed