फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opening the box was separated from coupling guard

कपलिंग खुलने से अलग हो गया गार्ड का डिब्बा

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Opening the box was separated from coupling guard
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की तरफ से आ रही मालगाड़ी की कपलिंग खुल जाने से मालगाड़ी आगे निकल गई और गार्ड का डिब्बा ट्रैक पर ही रह गया। गार्ड की सूचना पर चालक ने मालगाड़ी को रोका और पीछे लाकर दोबारा कपलिंग जोड़कर गाड़ी को चलाया गया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम छह बजे लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने को मालगाड़ी कैंट स्टेशन से गुजरी। यार्ड में नॉन रनिंग लाइन से इस मालगाड़ी को गुजारा गया। स्टेशन से गुजरते समय मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। जिससे मालगाड़ी आगे चली गई और पीछे लगा गार्ड का डिब्बा ट्रैक पर ही रह गया। गार्ड ने मालगाड़ी चालक से संपर्क कर इसकी जानकारी दी तो उसने गाड़ी रोकी और पीछे लेकर आया। करीब पंद्रह मिनट की मशक्कत के बाद कपलिंग को दोबारा जोड़ा गया। इसके बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन


दो दिन के लिए बंद रहेगा कांधरपुर रेलवे क्रासिंग
उत्तर रेलवे के कांधरपुर रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार और शनिवार को मेंटीनेंस का काम चलेगा। इसलिए यह क्रासिंग दो दिन के लिए बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed