{"_id":"67c9fd7da2f03a4a300e3836","slug":"opened-an-account-on-the-pretext-of-getting-a-job-transaction-of-rs-842-lakh-in-four-days-bareilly-news-c-4-lko1064-594356-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौकरी के बहाने खाता खुलवाया, चार दिन में 8.42 लाख का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौकरी के बहाने खाता खुलवाया, चार दिन में 8.42 लाख का लेनदेन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली में तीन बैंक कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही बैंकों में साइबर ठगों की घुसपैठ व सांठगांठ पर मुहर लगी है। अब विवेचना में यह साफ होना बाकी रह गया है कि बैंकिंग नियमों को शिथिल बनाकर कैसे खाते खोल दिए गए और कैसे चार दिन में डेबिट कार्ड के जरिये 8.42 लाख रुपये निकाल लिए गए।
कोतवाली में आईसीआईसीआई बैंक शाखा के तीन जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामला एसआईटी की जांच से खुला था। भगवान दास नाम के शख्स से नौकरी के नाम पर कागज लेकर खाता खुलवाया गया था। भगवान दास ने कुछ महीनों बाद एसएसपी से शिकायत की थी कि उन्हें नौकरी तो नहीं मिली पर उनके मोबाइल पर रुपये आने और जाने के मैसेज आ रहे हैं। मामला जांच के लिए एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में बनी टीम को भेजा गया।
-- --
अनियमित लेनदेन में बड़ी गर्दन भी फंसेंगी
जांच में पता लगा कि भगवान दास के खाते में तीन से चार दिन में 8.42 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। ये रकम लोगों के खातों में धोखाधड़ी कर डलवाई गई थी, इसे डालने के थोड़ी-थोड़ी देर बाद ही डेबिट कार्ड से इस रकम को निकाल लिया गया। सामान्य व्यक्ति 24 घंटे में सीमित रकम ही एटीएम मशीन के जरिये निकाल सकता है तो इतनी रकम एक साथ कैसे निकाल ली गई, यहां बैंक कर्मचारियों की गर्दन फंस गई और अब इस बैंक के अधिकारी भी रडार पर हैं। वहीं ये भी साफ हुआ कि भगवान दास के अलावा 24 अन्य लोगों के भी मोबाइल कंपनी में नौकरी देने के नाम पर इसी तरह खाते खुलवाए गए थे। उनके खातों में कितना अनधिकृत लेनदेन हुआ, ये विवेचना में साफ होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
- प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बैंक के जिम्मेदार लोगों ने नियमों में शिथिलता के साथ खाते खुलवा दिए थे। इनमें मानकों को दरकिनार कर लेनदेन किया जा रहा था। अब कोतवाली पुलिस की विवेचना में चीजें और स्पष्ट होंगी, उसके मुताबिक आगे भी कार्रवाई की जा सकेगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी