फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Open your center in the village, create a birth certificate from the government portal

गांव में अपना सेंटर खोल सरकारी पोर्टल से बना डाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Thu, 26 Nov 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:49 AM IST
सार

12 दिनों में 21 प्रमाण पत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार, सभी प्रमाणपत्र किए गए निरस्त
 

विज्ञापन
Open your center in the village, create a birth certificate from the government portal
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

एक आरोपी बहेड़ी ब्लॉक में एजेंट के रूप में कर चुका है काम
विज्ञापन

पासवर्ड पता होने का लाभ उठाकर दोस्त के साथ मिलकर चला रहा था सेंटर

बरेली। सरकारी साइट पर फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो लैपटॉप व एक नेट डिवाइस बरामद हुई है। दोनों ने 12 दिनों में करीब 21 प्रमाण पत्र बना डाले। इन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया।
शीशगढ़ नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी मुस्तफा अली ने साइबर क्राइम थाने में कुछ समय पहले मुकदमा दर्ज कराया था। मुस्तफा ने बताया कि कुछ लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले सरकारी पोर्टल का अनाधिकृत प्रयोग कर रहे हैं। ये लोग कर्मचारी नहीं हैं, इसके बावजूद गलत तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बना रहे हैं। साइबर थाने के इंचार्ज अनिल कुमार सिंह को विवेचना के दौरान पता चला कि बहेड़ी के खगई नागर गांव निवासी रूप कुमार उर्फ बग्गा सिंह व भिलैया गांव निवासी मुकेश कुमार फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बना रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि बग्गा सिंह पूर्व में बहेड़ी ब्लॉक में एजेंट के रूप में काम कर चुका है। इस दौरान उसे पोर्टल का पासवर्ड पता चल गया। इसके बाद रूप कुमार ने मुकेश के साथ मिलकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने शुरू कर दिए। पिछले वर्ष से लेकर 19 सितंबर तक दोनों ने करीब 20-21 प्रमाण पत्र बना डाले। इनका फर्जीवाड़ा कभी पकड़ा नहीं जाता अगर शीशगढ़ में रिकार्ड हस्तलिखित नहीं होता। शीशगढ़ नगर पंचायत में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले मुस्तफा ने देखा कि प्रमाण पत्रों की श्रृंखला में लगातार अंतर आ रहा है, तब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकेश ने गांव में सेंटर खोल रखा था। यहां उसने दो कंप्यूटर रख रखे थे। वहीं से दोनों लोग प्रमाण पत्र बनाते थे। उनके पकड़े जाने के बाद सरकारी पोर्टल से उन प्रमाण पत्रों को अवैध करार देते हुए हटा दिया गया है जो दोनों आरोपियों ने बनाए थे। एक प्रमाण पत्र बनाने के एवज में यह लोग 100 से 200 रुपये तक लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed