फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Open defecation free villages must check

खुले में शौच मुक्त हुए गांवों की जांच होगी

Tue, 28 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पंचायत राज विभाग ने जिले के पांच गांवों को पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त करने का दावा किया है। उसके दावे की जांच के लिए सीडीओ ने टीमें बनाई हैं। टीमों में शामिल अधिकारी गांव में जाकर सच्चाई देखेंगे। उनकी रिपोर्ट ही तय करेगी कि इन गांवों में अब कोई खुले में शौच के लिए नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्तूबर तक भारत सरकार ने सारे गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके तहत पंचायत राज विभाग की टीमें पिछले दो महीने से गांवों में जाकर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक कर रही है। ग्रामीणों को खुले में शौच के नुकसान बताए जा रहे हैं। पंचायत राज विभाग ने डीएम को पांच गांव के नाम देकर उनको पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त करने का दावा किया। इन गांवों में आलमपुर जाफराबाद ब्लाक के हजरतपुर और चंदौआ, बहेड़ी ब्लाक का उतरसिया सम्मुखिया, शेरगढ़ ब्लाक के तिगरी और स्वाले मुजाहिद गांव हैं। डीएम के निर्देश पर सीडीओ शिवसहाय अवस्थी ने इन गांवों में पंचायत राज विभाग के दावे का सच परखने के लिए एआर सहकारिता, सीवीओ, एडी मत्स्य, जिला कृषि अधिकारी और जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बना दी हैं। यह अधिकारी अपने लिए आवंटित गांव में बीडीओ और एडीओ पंचायत के साथ जाकर स्थलीय जांच करेंगे। ग्रामीणों से भी पूछेंगे कि वह खुले में शौच को जा रहे हैं या नहीं। इसके अलावा इन गांवों में शौचालय निर्माण की स्थिति भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed