{"_id":"588266cd4f1c1bc77ceff1da","slug":"open-a-bank-account-from-your-mobile-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल से सेल्फी लेकर घर बैठे खोलिए बैंक खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल से सेल्फी लेकर घर बैठे खोलिए बैंक खाता
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 21 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Open a bank account from your mobile at home
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
अभी तक सेल्फी का प्रयोग हम मौज-मस्ती के फोटो खींचने में ही करते आए हैं, लेकिन यूनियन बैंक ने अनूठी पहल करते हुए सेल्फी के जरिए बचत खाते खोलने शुरू कर दिए हैं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक ज्यादा जानकारी के अभाव में अभी तक इस एप का प्रयोग केवल हाई प्रोफाइल या फिर बैंक आने में अक्षम लोग ही कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद कई लोगों ने इस एप के जरिए खाते खुलवाए हैं।
युवाओं और महिलाओं को बैंक से जोड़ने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ने यह अनोखा प्रयोग शुरू किया है। बैंक ने यूनियन सेल्फी के नाम से एप विकसित किया है, जिसको ओपन करके ई-मेल आईडी, स्टेट, जन्मतिथि, इनकम स्लैब, नजदीकी ब्रांच की डिटेल आदि भरना होता है। इसके बाद आपको सेल्फी क्लिक करनी होती है, जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आता है, जिसके डालते ही आधार और पैन कार्ड अपलोड करने का ऑप्शन खुल जाता है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपका खाता खुल जाएगा। तुरंत ही खाता नंबर भी मिल जाता है। अब आप छह सात दिनों में अपनी रजिस्टर्ड बैंक की शाखा में जाकर सत्यापन के बाद अपनी वेलकम किट ले सकते हैं। खास इसमें यह है कि इस खाते में आपके साइन वही अपलोड होंगे जो आपके पैनकार्ड में होंगे, इसलिए आपको बैंक भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विजय लक्ष्मी मार्ग शाखा प्रबंधक अरुण कुमार सक्सेना के मुताबिक यह खाता केवल एक हजार रुपये में खुलेगा, जो वेलकम किट लेते वक्त जमा करने होंगे। किट में डेबिट कार्ड के साथ-साथ चेकबुक भी होगी।
विज्ञापन
नेट बैंकिंग मिलेगी, पासबुक पहुंचेगी मेल पर
यूनियन सेल्फी एप की खासियत होगी कि आप चाहें तो पासबुक बैंक शाखा से ले सकते हैं या फिर सीधे ई-मेल के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके जरिए खुले सभी खातों पर नेट बैंकिंग आदि जैसी सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।