फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OPD remained empty due to rain; 200 patients arrived for treatment.

Bareilly News: बारिश के कारण ओपीडी रही खाली, इलाज के लिए पहुंचे 200 मरीज

Sun, 27 Sep 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
OPD remained empty due to rain; 200 patients arrived for treatment.
बारिश के बाद बढ़ी बीमारियों की आशंका, सेहत का रखिए ध्यान
विज्ञापन


बरेली। झमाझम बारिश के कारण जिला अस्पताल परिसर में भी जलभराव रहा। ओपीडी में मरीजों की कतार सामान्य से एक चौथाई ही रही। दोपहर 12ः00 बजे तक 200 पर्चे बने। इसमें शहर के ही मरीज दवा लेने आए थे। चिकित्सकों ने उनको दवा समेत बचाव का परामर्श दिया।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक, इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसमें दूषित पानी से संक्रमण, मच्छरजनित बीमारियां, त्वचा संबंधी समस्या, सर्दी-गर्म, सांस की परेशानी, फूड इंफेक्शन का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बारिश और जलभराव के दौरान विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


बचाव के उपाय
- साफ पानी पिएं, शुद्धता के संदेह पर पानी उबालकर इस्तेमाल करें।
- जलभराव के पानी में जाने से बचें। पैर साबुन से धाेएं।
- गीले कपड़े तुरंत बदलें और शरीर को सूखा रखें।
- घर के पास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव करें।
- खुले में रखे खाद्य पदार्थ, देर तक रखे कटे फल न खाएं।
- बुखार, उल्टी-दस्त अन्य समस्या पर खुद से दवा न लें। चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed