फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only figures describing the role of Bareilly as unsatisfactory in the law and order situation are messed up

कानून व्यवस्था के मामले में बरेली की भूमिका असंतोषजनक बताने वाले आंकड़े ही गड़बड़

Sun, 19 Apr 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Only figures describing the role of Bareilly as unsatisfactory in the law and order situation are messed up
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

हमले के बताए जा रहे 11 में से बरेली जिले में केवल चार मामले, चार जोन के दूसरे जिलों के

विज्ञापन
बरेली। बरेली के कोरोना मुक्त होने की खुशी के साथ ही यहां की भूमिका लॉकडाउन के दिनों में कानून व्यवस्था के मामले में असंतोषजनक पाई गई। शासन स्तर से जारी आंकड़ों के बाद स्थानीय अफसरों ने जब इन मामलों की जानकारी कराई तो शनिवार शाम तक बरेली जोन में कोरोना योद्धाओं पर हमले के केवल आठ केस मिले। बाकी मामलों में भी एडीजी दफ्तर से पड़ताल कराई जा रही है।
शासन स्तर से जारी सूची में बरेली जिले में लॉकडाउन के दिनों में पुलिस पर हमलों के आठ, स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के दो और राजस्व कर्मियों पर हमले के एक समेत कुल 11 मामले बताए गए। इनके आधार पर बरेली में कानून व्यवस्था की स्थिति को असंतोषजनक दर्शाई गया। वहीं बदायूं जिले में तब्लीगी जमात के लोगों की संख्या 31 होने से वहां की स्थिति गड़बड़ रही। पीलीभीत और शाहजहांपुर की स्थिति संतोषजनक बताई गई जबकि मुरादाबाद रेंज के पांचों जिलों की स्थिति असंतोषजनक बताई।
विज्ञापन

बरेली के 11 मामलों की जानकारी पर स्थानीय अफसरों ने जानकारी कराई तो आंकड़े सही नहीं पाए गए। एसएसपी का स्टाफ पुलिस पर हमलों के मामलों की डिटेल नहीं जुटा सका। एडीजी दफ्तर भी पूरे जोन में आठ मामलों की ही डिटेल जुटा सका। इनमें बरेली में हमले के चार मामले इज्जतनगर, प्रेमनगर, भुता और बिथरी चैनपुर में मिले। वहीं, पीलीभीत के बरखेड़ा, रामपुर के टांडा, शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी और मुरादाबाद के नागफनी में एक-एक मामला दर्ज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में कानून व्यवस्था को लेकर हमले के जो 11 मामले बरेली में दिखाए गए हैं, वह संख्या सही नहीं लग रही है। सही स्थिति दिखवाई जा रही है। जल्दी ही इसे स्पष्ट किया जाएगा। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed