{"_id":"60ca3d3d8ebc3e343612aa9a","slug":"only-ac-janrath-buses-are-not-getting-passengers-how-to-run-shatabdi-bareilly-news-bly450003769","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी जनरथ बसों को ही नहीं मिल रहे मुसाफिर... शताब्दी कैसे चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी जनरथ बसों को ही नहीं मिल रहे मुसाफिर... शताब्दी कैसे चलें
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
परिवहन निगम ने जनरथ बसों का संचालन शुरू किया
विज्ञापन
शताब्दी बसों के संचालन पर फिलहाल रोक, दिल्ली और उत्तराखंड की सीमाएं खुलने का इंतजार
बरेली। परिवहन निगम ने अपनी एसी बसों जनरथ का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें पचास फीसदी भी यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा निगम ने अनुबंधित शताब्दी एसी बसों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा रखी है। अब दिल्ली और उत्तराखंड की सीमाएं खुलने का इंतजार है। उम्मीद है कि इसके बाद एसी बसों को ठीकठाक यात्री मिलने की उम्मीद है।
परिवहन निगम ने 15 जून से जनरथ एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि लॉकडाउन में छूट के बावजूद बसों का संचालन पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पा रहा है। इसका मुख्य कारण दिल्ली और उत्तराखंड की सीमाएं बंद होना है। लिहाजा रोडवेज ने अभी केवल जनरथ एसी बसें ही चलाई हैं। रोडवेज के बेड़े में करीब 50 अनुबंधित शताब्दी बसें हैं। इनका संचालन अभी शुरू नहीं किया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों की सीमाएं खुलने के बाद बसों में यात्री बढ़ेंगे। इसके बाद ही शताब्दी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। अभी तो जनरथ बसों को ही क्षमता से काफी कम यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी बसों के संचालन पर फिलहाल रोक, दिल्ली और उत्तराखंड की सीमाएं खुलने का इंतजार बरेली। परिवहन निगम ने अपनी एसी बसों जनरथ का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें पचास फीसदी भी यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा निगम ने अनुबंधित शताब्दी एसी बसों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा रखी है। अब दिल्ली और उत्तराखंड की सीमाएं खुलने का इंतजार है। उम्मीद है कि इसके बाद एसी बसों को ठीकठाक यात्री मिलने की उम्मीद है।