फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only 50 out of 450 children were found present in the school, instructions for investigation

Bareilly News: विद्यालय में 450 बच्चों में से 50 ही उपस्थित मिले, जांच के निर्देश

Sun, 15 Dec 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Only 50 out of 450 children were found present in the school, instructions for investigation
मीरगंज। शनिवार को एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय दुनका प्रथम व द्वितीय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो अध्यापक छुट्टी पर मिले। आंगनबाड़ी केंद्र की दो सहायिकाएं अनुपस्थित मिलीं। इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी गई है। इसके अलावा पंजीकृत 450 बच्चों में से 50 ही उपस्थित मिले, जिसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सुबह 11 बजे दुनका प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंच गईं। उन्होंने सारे अभिलेख व उपस्थित रजिस्टर चेक किए। दो अध्यापक छुट्टी पर मिले। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्लास रूम में जाकर कुछ बच्चों से सवाल दिए तो बच्चों ने हल कर दिए। एसडीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात हैं। एक ही कक्ष में बच्चे बैठाए जाते हैं। बच्चों की उपस्थिति 50 के करीब है, जबकि रजिस्टरों में 450 बच्चे अंकित हैं। इसकी भी जांच कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र गनेशपुर एवं औरंगाबाद को चेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed