फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Online registration for admission in university till 30th

Bareilly News: विवि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 तक

Sat, 15 Jun 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Online registration for admission in university till 30th
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण फाॅर्म भर सकेंगे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने इस संबंध में कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून थी।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीटेक, बीफार्मा, बीएमएस, एमएससी, एमबीए, एमसीए, होटल मैनेजमेंट के लिए प्रवेश फाॅर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। किन्हीं वजहों से अगर कोई अभ्यर्थी 16 जून तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा सकेगा, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। अब विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि 30 जून तक कर दी है। 17 जून को पोर्टल फिर से खोला जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर पोर्टल पर ऑनलाइन फाॅर्म भर सकेंगे। किसी समस्या पर विश्वविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

--
स्नातक में प्रवेश के लिए करीब 74 हजार आवेदन
बरेली। विश्वविद्यालय पोर्टल पर स्नातक में प्रवेश के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया में अब तक करीब 74 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। एलएलबी में 2,255, एलएलएम में 411, एमएड में 491 प्रवेश पंजीकरण हुए हैं। तिथि आगे बढ़ने से पंजीकरण और बढ़ने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए शुक्रवार काे कार्यक्रम जारी है। प्राचार्य की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय में प्रवेश के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट समेत रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज प्रत्येक दशा में 30 जून तक महाविद्यालय में भी जमा करने होंगे। ब्यूरो

--
पर्यवेक्षकों से मांगी संभावित शोध छात्रों की संख्या
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. सुधीर कुमार ने शुक्रवार को शोध पर्यवेक्षकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सभी पर्यवेक्षक को आरएमएस आईडी का प्रयोग करते हुए उनके निर्देशन में रिक्त स्थान की सूचना और संभावित शोध छात्र संख्या की सूचना 20 जून तक देने को कहा है। ताकि शोध में प्रवेश संबंधी कार्रवाई के लिए कार्ययोजना बनाई जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed