{"_id":"684de8ec6a25ccfe3601006b","slug":"online-application-for-admission-process-started-in-ignou-bareilly-news-c-4-bly1015-662065-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन
बरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन करने के लिए सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर अपनी डीईबी आईडी बनानी होगी। आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक, जन्म व जाति प्रमाणपत्र चाहिए होंगे। इसके साथ ही वैध पहचानपत्र की भी आवश्यकता होगी। इसमें सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 10वीं, डिप्लोमा कोर्स के लिए 12वीं, स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 12वीं व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
बरेली कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है। अध्ययन केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने और उनके किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए उपलब्ध हैं। इग्नू के पाठ्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षार्थियों को कौशल और ज्ञान प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। संवाद