फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   onion price increased in Bareilly

महंगाई: टमाटर में घुली मिठास तो अब रुलाने लगा प्याज, बरेली में 60 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत

Sun, 29 Oct 2023 08:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 08:25 AM IST
सार

दिवाली से पहले महंगाई फिर लोगों को सताने लगी है। प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं। सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। फुटकर बाजार में प्याज 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 

विज्ञापन
onion price increased in Bareilly
प्याज की कीमतें बढ़ीं - फोटो : iStock

विस्तार

बीते दिनों टमाटर पर छाई महंगाई अब काफी हद तक कम हो चुकी है। अब प्याज की बढ़ती कीमतें जेब पर भारी पड़ रही हैं। बरेली के फुटकर बाजार में प्याज की कीमत 40-60 रुपये तक जा पहुंची है। आगामी सप्ताह में कीमतें 80 रुपये तक पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन


डेलापीर स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती शुजा उर रहमान के मुताबिक प्रदेश में प्याज का उत्पादन प्रभावित रहा। लिहाजा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से प्याज की आपूर्ति हो रही थी। अब इसका स्टॉक कम होने लगा है। वहीं, जो आपूर्ति हो रही है, उसकी कीमतें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPSSSC PET: परीक्षा के पहले दिन व्यवस्था फेल, जाम से जूझा बरेली शहर, ट्रेनें खचाखच... अभ्यर्थी बे-बस
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में फुटकर कारोबारियों को बढ़े दाम पर ही प्याज की खेप उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने प्याज की नई फसल बाजार में पहुंचने तक हर दिन कीमतों में बढ़त की आशंका जताई है। करीब 20 दिन बाद दाम फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

10 दिन में ही दोगुनी हुईं कीमतें
डेलापीर मंडी के आढ़ती सलीम खां के मुताबिक 10 दिन पहले तक प्याज की कीमत 20 से 25 रुपये तक थी, जो अब 50 रुपये तक पहुंच गई है। कहा कि महंगाई की मार जब आढ़तियों पर पड़ रही है तो फुटकर विक्रेता उसे और ऊंची कीमत में बेच रहे होंगे।

अन्य सब्जियों की कीमतों में भी उछाल
दस दिन पहले भिंडी 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जो अब 22-25 रुपये में बिक रही है। 
  • आलू पुराना 10 से 15 रुपये
  • नया आलू 20 से 25 रुपये
  • तुरई 20 से 25 रुपये
  • अरवी 35 से 55 रुपये
  • मिर्च 40 से 50 रुपये
  • धनिया 50 से 80 रुपये
  • लौकी 10 से 15 रुपये
  • शिमला मिर्च 40 से 55 रुपये
  • परवल 35 से 50 रुपये
  • मटर 80 से 100 रुपये
  • सेम 45 से 55 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed