{"_id":"6745347efa848a4986094fa4","slug":"one-sided-contract-will-have-to-be-made-for-practice-in-rifle-club-bareilly-news-c-4-lko1064-528946-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राइफल क्लब में अभ्यास के लिए करना होगा एकतरफा अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राइफल क्लब में अभ्यास के लिए करना होगा एकतरफा अनुबंध
विज्ञापन
बरेली। नेशनल शूटर नेहा सिंह के धरने के बाद राइफल क्लब ने नियमों में बदलाव किया है। अब खिलाड़ियों को क्लब में अभ्यास के लिए अनुबंध करना होगा। क्लब के पास खुद के प्रशिक्षक नहीं है। वहीं, खिलाड़ियों को निजी कोच की सेवाएं लेने से भी रोक दिया गया है। खिलाड़ियों ने अनुबंध की शर्तों को एकतरफा करार दिया है।
बीते दिनों शूटर नेहा के प्रदर्शन से बैकफुट पर आए अफसरों ने इस अनुबंध की शर्तों को इजाद किया है। इस मामले में नेहा सिंह ने कहा कि क्लब पहले सुविधाएं मुहैया कराए, फिर अनुबंध की बात करे। जब क्लब के पास कोच ही नहीं है और बाहर से कोच लाने की अनुमति नहीं है तो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कौन देगा? निजी कोच न लाने की बात को सीधे तौर पर नेहा से जोड़कर देख जा रहा है। इसकी सभी शर्तें वहीं हैं, जिनके खिलाफ नेहा ने आवाज उठाई थी।
-
खिलड़ियों के लिए अनुशासन में रहना सबसे जरूरी है। यह अनुबंध नया नहीं है। पहले से ही ये नियम चले आ रहे हैं। इस बार केवल मोबाइल फोन नहीं ले जाने वाला नियम जोड़ा गया है। इससे खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। - कमल सेन, क्रीड़ा सचिव, राइफल क्लब
विज्ञापन
संवाद