{"_id":"69cc3c4c34da3516f90ab4a4","slug":"one-rider-killed-another-injured-in-bike-scooter-collision-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-101014-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक सवार की मौत, अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक सवार की मौत, अन्य घायल
Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर गांव पड़ोली के नहर की पुलिया पर मंगलवार सुबह बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार गांव खरदाह निवासी ओमेंद्र (30) की मौत हो गई। बाइक सवार गांव करेना निवासी प्रदीप कुमार घायल हो गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, बरेली-बीसलपुर मार्ग पर सुबह 10:00 बजे दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हुई। इसमें दोनों सवार घायल हो गए। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल में भेजा। उपचार के दौरान ओमेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि ओमेंद्र भुता में रेडीमेड कपड़े की दुकान थी। उनका तीन वर्षीय बेटा है। पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।