फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One of the three accused in the shooting sent to jail, police accused of playing

Bareilly News: गोलीकांड के तीन आरोपियों में से एक को भेजा जेल, पुलिस पर खेल का आरोप

Mon, 05 Aug 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
One of the three accused in the shooting sent to jail, police accused of playing
देवरनियां। रास्ते के विवाद को लेकर थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव भदरक में शनिवार रात हुई पथराव और फायरिंग के मामले में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बड़ा खेल किया है। तीन नामजद गिरफ्तार आरोपियों में से मात्र एक को जेल भेजा गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों पर जानलेवा हमले की धारा को नहीं जोड़ा।
विज्ञापन

गांव भदरक में रास्ते को लेकर कृष्ण दत्त शर्मा और गिरीश चंद्र शर्मा से राजकुमार शर्मा के परिवार का विवाद चल रहा है। शनिवार को पथराव व फायरिंग में गांव की एक महिला को गोली लग गई थी। उसे बरेली के जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने कृष्ण दत्त शर्मा की तहरीर पर राज कुमार, सौरव, गौरव और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से राजकुमार, सौरव, गौरव को गिरफ्तार कर लिया था, मगर रविवार को पुलिस ने केवल राजकुमार का ही चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़ित पक्ष कृष्ण दत्त शर्मा और गिरीश चंद्र शर्मा को भी थाने में बैठाया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का तर्क है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य तीन आरोपियों पर जानलेवा हमले का केस नहीं बन रहा है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है। बाकी पर जानलेवा का केस नहीं बन रहा है। दूसरे पक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


- देवेन्द्र सिंह धामा, इंस्पेक्टर देवरनियां
------
... सिरौली जैसा कांड होने से बचा, आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया आरोपियों का घर

गोलीकांड के बाद आरोपी अपने घर में छिप गए। आक्रोशित भीड़ ने उनके घर को घेर लिया था। भीड़ अंदर घुसकर सबक सिखाने पर आमाद थे, मगर कुछ लोगों के समझाने पर ऐसा नहीं हो सका। वरना सिरौली जैसा कांड हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed