फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One more death due to cancer in Sheeshgarh

Bareilly News: शीशगढ़ में कैंसर से एक और मौत

Tue, 02 Sep 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
One more death due to cancer in Sheeshgarh
मीरगंज। शीशगढ़ कस्बे में कैंसर से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अंसार नगर निवासी 45 वर्षीय रुखसाना पत्नी शेर मोहम्मद की सोमवार को कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रुखसाना को लगभग दो वर्ष पहले दाढ़ दर्द की शिकायत थी, जिसका इलाज चलता रहा, लेकिन एक साल पहले तकलीफ बढ़ने पर बरेली के निजी अस्पताल में जांच कराने पर रिपोर्ट में कैंसर की बीमारी की पुष्टि हुई। तभी से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को वह जिंदगी से हार गई। इसी मोहल्ला के आधा दर्जन लोगों की पहले ही कैंसर की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोग अब भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इससे कस्बे में दहशत का माहौल है।

इधर, नगर पंचायत शीशगढ़ अध्यक्ष नीलोफर ने बताया कि जल्दी ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर कैंसर जैसी घातक बीमारी होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed