{"_id":"6a513e81860f5bbb730986c4","slug":"one-more-chance-for-candidates-from-the-first-phase-who-missed-the-first-and-second-merit-list-admissions-bareilly-news-c-4-bly1053-922716-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रथम चरण की पहली व दूसरी मेरिट के छूटे हुए प्रवेशार्थियों को एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रथम चरण की पहली व दूसरी मेरिट के छूटे हुए प्रवेशार्थियों को एक और मौका
Sat, 11 Jul 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में प्रथम चरण की पहली व दूसरी मेरिट के छूटे हुए प्रवेशार्थियों को एक और मौका दिया गया है। ये विद्यार्थी आज फीस जमा करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
महाविद्यालय में शुक्रवार को दोपहर तक सेमिनार हॉल में काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रही। विद्यार्थियों की कम संख्या को देखते हुए इसके बाद सेमिनार हॉल को बंद कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान कई छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
कई विद्यार्थियों ने कहा कि बीएससी गणित में अंतिम तिथि 12 जुलाई है। इससे पहले ही फीस का विकल्प दिखना बंद हो गया है। इस पर प्रवेश समिति के सदस्यों ने बताया कि अभ्यर्थी ने फॉर्म भरने में ही त्रुटि की है, इसलिए फीस का विकल्प नहीं खुल रहा है।
विज्ञापन
मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार यदि शुल्क जमा करने में कोई कठिनाई आ रही है, तो विद्यार्थी 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जिन्हें तकनीकी या अन्य कारणों से शुल्क जमा करने में परेशानी हो रही है। यह अंतिम तिथि है और इसके बाद कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।