फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One lakh rupees defrauded by digital arrest, report

Bareilly News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगे एक लाख रुपये, रिपोर्ट

Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees defrauded by digital arrest, report
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी रिशिश टंडन को डिजिटल अरेस्ट कर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उनकी बेटी को ड्रग माफिया से संबंध रखने पर गिरफ्तार करने का झांसा देकर एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी रिशिश टंडन ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई कि उनकी बेटी को ड्रग माफिया से संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका फोन भी ट्रेस किया जा रहा है। खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर जालसाज ने उनको झांसे में लिया। इस दौरान जालसाज ने उनकी बेटी की आवाज वाली किसी अन्य लडकी से बात करा दी। साथ ही उसको छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। रिशिश डर के कारण एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब बेटी को कॉल की तो पता चला कि बेटी तो कॉलेज में है। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed