फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One lakh fine on poor and slow construction of new building of Municipal Corporation

Bareilly News: नगर निगम के नए भवन के घटिया और धीमे निर्माण पर एक लाख जुर्माना

Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
One lakh fine on poor and slow construction of new building of Municipal Corporation
बरेली। नगर निगम के नए भवन के घटिया निर्माण और धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। परिसर में गंदगी मिलने पर पांच हजार का जुर्माना अलग से लगाया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने शनिवार को अधिकारियों के साथ नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के स्टेज पर लगा रेता हाथ से छुआ तो वह छूटकर नीचे गिरने लगा। इस पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। तीसरी मंजिल पर निर्माण विभाग के कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों के चैंबर को देखा। तीसरी मंजिल पर ही दूसरे छोर पर खाली कमरों में कूड़े के ढेर लगे मिले। इस पर उन्होंने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, डाकखाने की टूटी हुई छत की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए हैं। परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय, जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय, जलकल विभाग और नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग का भी जायजा लिया। इस दौरान वहां कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
विज्ञापन


जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल
निर्माणाधीन ऑडिटोरियम व अन्य कार्याें में प्रयुक्त सामग्री का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया है। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर भवन का दोबारा निर्माण भी कराना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निरीक्षण किया है, जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए हैं। अब निर्माण की गति आदि को देखकर जुर्माने की रकम तय होगी। यह रकम एक लाख से अधिक भी हो सकती है। साफ-सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed