फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one died due to harsh firing during a wedding in Kakrala area of badaun

बदायूं: बरातघर में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

Tue, 29 Dec 2020 12:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 29 Dec 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
one died due to harsh firing during a wedding in Kakrala area of badaun
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के ककराला इलाके में एक बरातघर में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। सभी लोग खाना छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। गोली किसने चलाई थी अभी ये पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


नगर पालिका ककराला के वार्ड नंबर आठ के सदस्य महनूर खां के भाई सहनूर खां की सोमवार रात शबीना बरातघर में शादी थी। बताते हैं कि रात करीब साढ़े दस बजे निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदार और आसपास के लोग दावत खा रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की जाने लगी। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक गोली साजिम (24) को सिर में लग गई। गोली लगने के बाद युवक पंडाल में गिर गया। इससे पंडाल में अफरातफरी मच गई। लोग बरात घर से निकलकर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में पूरा बरातघर खाली हो गया। कुछ लोग युवक को ककराला स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर ओपी गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक बरातघर खाली हो चुका था। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed