फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one death from dengue

बिशारतगंज में डेंगू से एक मौत कई बीमार, बुखार से पीडित लोग दहशत में

Wed, 17 Nov 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
one death from dengue
बिशारतगंज। कस्बे में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू की चपेट में आए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सोमवार रात बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इधर, मंगलवार को मझगवां सीएचसी पर जांच के दौरान सात साल की एक बच्ची में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के जैतपुर शरीफपुर रोड निवासी राम बहादुर साहू (60) हाल ही में बुखार की चपेट में आए थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें बरेली में कर्मचारी नगर के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल वालों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन ने उन्हें भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। कस्बे में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में है। मंगलवार को वार्ड छह निवासी सम्पी साहू की सात साल की बेटी गुंजन उर्फ ममता के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। कस्बे में निजी डॉक्टरों के पास भी बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित रोगी पहुंच रहे हैं। कस्बे में मच्छरों का भी जबरदस्त प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed