फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One caught with Indian currency at the border

Bareilly News: सीमा पर भारतीय मुद्रा के साथ एक को दबोचा

Fri, 23 Aug 2024 06:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
One caught with Indian currency at the border
तय सीमा से अधिक और प्रतिबंधित पांच सौ के नोट ले जा रहा था नेपाल
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। निर्धारित सीमा से अधिक और प्रतिबंधित पांच सौ के नोट लेकर नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस ने कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने उस पर फेमा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर छोड़ दिया। उस पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, एएसअई जीवन चंद्र जोशी के साथ बुधवार रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज, बरेली निवासी रजनीश गंगवार की तलाशी लेने पर 35,000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे मय भारतीय करेंसी के कस्टम के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह भारतीय करेंसी के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका और न ही कोई वैध दस्तावेज ही दिखा पाया। पुलिस ने बताया कि भारत से नेपाल को केवल 25000 रुपये की भारतीय मुद्रा ले जाई जा सकती है। इसमें पांच सौ के नोट ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। अगस्त से अब तक पुलिस कुल 3,61,800 रुपये बरामद कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed