{"_id":"6123f7e98ebc3e14f15e39ac","slug":"one-arrest-in-cow-killing-bareilly-news-bly4572762200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ हत्या की कोशिश में एक गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ हत्या की कोशिश में एक गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खेत में गोवंशीय पशु काटने की तैयारी कर रहे उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी सुभान, आरिफ मोटा और छोटा कुरैशी भाग गए। थाना इज्जतनगर में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उस्मान को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। उसके फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।
थाना इज्जतनगर के कर्मचारी नगर रोड पर स्थित महलऊ चौकी के पास खेत में चारों ने एक गोवंशीय पशु को काटने के लिए पेड़ से बांध रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उस्मान को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी सुभान, आरिफ मोटा और छोटा कुरैशी भाग गए। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के कट्टे, कुल्हाड़ी, गंड़ासा और छुरा बरामद किया है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गोवंशीय पशु को गांव के ही एक व्यक्ति की सुपुर्ददी में दे दिया है।
पथराव में किशोरी घायल, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बरेली। थाना बारादरी के हजियापुर में सोमवार रात नौ बजे दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। एक पक्ष बचने के लिए सद्दीक के घर में घुस गया और पथराव कर दिया। ईंट लगने से खाना बना रही एक किशोरी घायल हो गई। क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पथराव करने वाले आरोपी भाग गए थे। संवाद
विज्ञापन
जीआरपी ने दबोचा मोबाइल चोर
बरेली। सिटी जीआरपी ने मोबाइल चोर को पकड़कर जेल भेजा है। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। सोमवार को बिशारतगंज के अक्कन खां का मोबाइल फोन टिकट विंडो के सामने से चोरी हो गया। उन्होंने दूसरे के फोन से अपने मोबाइल पर रिंग किया। थाना जीआरपी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने स्टेशन परिसर से पवन गुप्ता को मोबाइल समेत पकड़ लिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पवन शातिर चोर है। वह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है। यात्रियों के मोबाइल चोरी करके उत्तराखंड भाग जाता है। संवाद