फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One and a half lakh pre-paid smart meters will be installed in the city

Bareilly News: शहर में लगाए जाएंगे डेढ़ लाख प्री-पेड स्मार्ट मीटर

Tue, 08 Aug 2023 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh pre-paid smart meters will be installed in the city
बरेली। शहर के उपभोक्ता आने वाले दिनों में मोबाइल सिम की तरह बिजली आपूर्ति के लिए के लिए 4-जी स्मार्ट मीटर रिचार्ज करा सकेंगे। शहर में 90 करोड़ रुपये की लागत से 1,44,000 प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने का प्रस्ताव है। रीवैंप योजना में इसकी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

शहर में बिजली के 2,07,000 उपभोक्ता हैं। इसमें 57,000 स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) प्रमाण पत्र वाले डेढ़ लाख मीटर और लगाए जाने हैं। लखनऊ स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय से स्मार्ट मीटर के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। इन टेंडरों के खुलने के बाद आर्डर जारी होंगे और मीटर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अतिरिक्त मार्डनाइजेशन कार्य के अंतर्गत मीटर खरीद के लिए बजट तय किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोट-
रीवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम में बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण प्रस्तावित है। स्मार्ट मीटर इसी का एक हिस्सा हैं। सिंगल फेज मीटर 1,35,000 और थ्री फेज स्मार्ट मीटर 15,000 लगाए जाने हैं। मीटर लगने से उपभोक्ता के साथ विभाग को भी राहत मिलेगी। बकाया वसूली का झंझट खत्म होगा। उपभोक्ता अगर कहीं बाहर जा रहे हैं तो उसे बिजली ऑन रखने की जरूरत नहीं है। मीटर से ऑफ कर सकते हैं। इससे बिजली की बचत होगी। -विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में लगे हैं स्मार्ट मीटर

हरुनगला, महानगर, ग्रीन पार्क, सिविल लाइंस, सुभाषनगर, आलमगिरीगंज, कुतुबखाना, बिहारीपुर में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। अब शहर के दूसरे हिस्सों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए सर्वेक्षण हो चुका है। मीटर आपूर्ति करने वाली कंपनी के लिए टेंडर प्रक्रिया में हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article