फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One accused arrested for smuggling meat of protected animal

Bareilly News: संरक्षित पशु की मांस की तस्करी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for smuggling meat of protected animal
बहेड़ी। आवारा पशु का वध करने वाला दानिश उर्फ राजू
बहेड़ी। संरक्षित पशुओं को रात में पकड़ने के बाद जंगल में मारकर मांस बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि बीते दिनों गुरसौली गांव के जंगल में संरक्षित पशु के मांस के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस इस गिरोह की तलाश में काफी लंबे समय से थी। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि नौगवां गुरभोज को जाने वाले रास्ते के मोड़ पर ट्यूबवेल की कोठरी एक युवक है, जो संरक्षित पशु को पकड़ कर मारने के इरादे से बैठा हुआ है। पुलिस ने ट्यूबवेल को चारों ओर से घेर कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी दानिश उर्फ राजू निवासी धावनी बुजुर्ग रामपुर हाल निवासी सिरौली कला पुलभट्टा उत्तराखंड के कब्जे से उपकरण बरामद किए गए। उधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शीशगढ़, बहेड़ी, रामपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed