{"_id":"68e58177d79333b50f0117f3","slug":"on-the-12th-day-of-the-bareilly-riots-action-was-suspended-the-police-and-administration-remained-vigilant-bareilly-news-c-4-vns1074-741221-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली बवाल के 12वें दिन कार्रवाई की छुट्टी... पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली बवाल के 12वें दिन कार्रवाई की छुट्टी... पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी बरकरार
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद 26 सितंबर को हुआ था बवाल
बरेली। शहर में बवाल के 12वें दिन मंगलवार को कार्रवाई की छुट्टी रही। न कहीं बुलडोजर चला और न सीलिंग की कार्रवाई हुई। एहतियातन पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मुस्तैदी बरकरार रखी। शहर के विभिन्न हिस्सों में चौकसी बरती गई।
मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर आई भीड़ ने 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद उस वक्त बवाल कर दिया था जब उन्हें इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में जाने से रोका गया था। बवाल को लेकर दर्ज किए गए 11 मुकदमों में 125 से अधिक लोगों को नामजद और 3000 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। मौलाना के साथ पार्षद, पूर्व पार्षद और प्रधान भी फंसे हैं। अब तक 86 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन इलाकों में पुलिस-पीएसी की तैनाती है, जहां बवाल हुआ था। बवाल के बाद तकरीबन हर रोज कार्रवाई की गई, लेकिन मंगलवार को कार्रवाई नहीं हुई। बरेली जोन के नौ जिलों की पुलिस के अलावा आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद से आए पीएसी के जवान तैनात हैं। ब्यूरो