फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   on line comptetion by SP

ऑनलाइन टक्कर देने की तैयारी, अखिलेश यादव ने ली डिजिटल मीटिंग

Sun, 09 Jan 2022 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
on line comptetion by SP
बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी की डिजिटल विंग की वर्चुअल बैठक ली। इसमें प्रदेश के सभी जनपदों से दो-दो लोगों को जोड़ा गया। डिजिटल प्लेटफार्म पर किस तरह चुनाव प्रचार करना है। विपक्षी दलों से मुकाबले के लिए क्या रणनीति होगी और किस तरह खुद को प्रचार में आगे रखकर पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार को रोका जाएगा, इन सारे बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि भाजपा ने सोशल मीडिया पर सपा के तमाम दुष्प्रचार फैला रखे हैं। उनका जवाब भी सोशल मीडिया पर फैक्ट के साथ देना है। पार्टी की नीतियों के बारे में भी बताना है और पार्टी के खिलाफ होने वाले किसी भी दुष्प्रचार को भी रोकना है। पार्टी के पक्ष में वहां प्रचार करना है। कहा गया है कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता पार्टी को लेकर होने वाली गतिविधियों को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर डाले। जिससे कि जो लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, वह जब अपनी वाल खोले तो उन्हें सबसे अधिक प्रचार सामग्री सपा की ही दिखाई दे।
विज्ञापन

सपा जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने बताया कि समाजवादी पार्टी हर मोर्चे पर भाजपा से टक्कर लेने को तैयार है। डिजिटल प्लेटफार्म पर भी भाजपा के झूठ को टक्कर दी जाएगी। इसके लिए डिजिटल विंग तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed