फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On Ajmer Dargah survey issue Maulana Tauqeer said Muslims are being harassed

Ajmer Dargah Survey: मौलाना तौकीर का छलका दर्द, बोले- मुसलमानों को किया जा रहा परेशान, फैलाई जा रही नफरत

Tue, 03 Dec 2024 07:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

मौलाना ने कहा कि वर्शिप एक्ट को नजरअंदाज कर कानून का मजाक बना दिया गया है। मुल्क में नफरत के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन
On Ajmer Dargah survey issue Maulana Tauqeer said Muslims are being harassed
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मंगलवार को कहा कि साजिश के तहत मदरसों, मस्जिदों, मजारों पर दावा कर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है। 800 साल पहले स्थापित अजमेर दरगाह पर मंदिर का दावा किया जा रहा है। नफरत फैलाने और मुसलमानों को कमजोर करने वाली ताकतें मुल्क की वफादार नहीं हो सकतीं। इसके बाद मौलाना अजमेर शरीफ दरगाह के लिए रवाना हो गए। कोर्ट में दायर वाद को लेकर वहां दरगाह के जिम्मेदारों से विमर्श करेंगे।

विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि वर्शिप एक्ट को नजरअंदाज कर कानून का मजाक बना दिया गया है। मुल्क में नफरत के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। नफरती एजेंटों की वजह से मुसलमान इत्तेहाद के साथ खड़ा है। दूसरे मजहब को मानने वाले हमारे हमवतन भाई भी इस लड़ाई में बराबर के शरीक हैं। यही हमारे वतन की खूबसूरती है। आने वाले वक्त में हम नफरत मिटाकर फिर से देश में अमन का माहौल बनाने में कामयाब होंगे। आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कहा कि अजमेर दरगाह पर कोर्ट में याचिका दायर करने से दुनियाभर के मुसलमानों में गुस्सा और बेचैनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed