फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Omicron's call heats up the pharmaceutical market

ओमिक्रॉन की आहट से दवा बाजार गर्म

Mon, 27 Dec 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Omicron's call heats up the pharmaceutical market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सप्ताह भर के अंदर मास्क और सैनिटाइजर की सेल में तीस फीसदी तक की वृद्धि
विज्ञापन

दवा कारोबारियों के पास फिलहाल पुराना स्टॉक इसलिए दाम स्थित
बरेली। ओमिक्रान की आहट से दवा बाजार एक बार फिर उछाल मारने लगा है। शहर में मास्क और सैनिटाइजर की सेल तीस फीसदी तक बढ़ गई है। लोग विटामिन सी की टेबलेट और इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की भी मांग करने लगे हैं। राहत की बात यह है कि दवा कारोबारियों के पास काफी मात्रा में पिछला स्टॉक पड़ा है लिहाजा अब तक दवाओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कोविड की दूसरी लहर थमने के साथ मास्क, सैनिटाइजर और कोविड से बचाव के इस्तेमाल में आने वाली दवाओं की सेल ठंडी पड़ गई थी। कोरोना की शुरुआत में जहां मास्क और सैनिटाइजर के लिए भारी मारामारी थी लेकिन अब दवा दुकानदारों के पास मास्क और सैनिटाइजर का भारी स्टॉक है। दरअसल यह स्टॉक कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मंगाया गया था जो सेल नहीं हो पाया। पिछले चार महीने से इनकी सेल न के बराबर हुई है।
विज्ञापन

इधर, एक सप्ताह से मास्क और सैनिटाइजर की सेल फिर बढ़ने लगी है। दवा कारोबारियों के मुताबिक कुछ ही दिनों में यह सेल 30 फीसदी तक बढ़ गई है। केमिस्ट युवा एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र कुमार के मुताबिक लोग उन दवाओं की भी मांग करने लगे हैं जो कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल की गई थीं। विटामिन सी की टेबलेट सबसे ज्यादा मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल काम आ रहा है पुराना स्टॉक
देश में ओमिक्रॉन की आमद के साथ दवा बाजार गरम होने लगा है। सैनिटाइजर और मास्क की सेल तीस फीसदी तक बढ़ गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह की बात करें तो इसकी सेल दो फीसदी भी नहीं थी। लोग फिर गंभीरता दिखा रहे हैं। -महेंद्र कुमार, युवा केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष
मास्क और सैनिटाइजर की सेल में तो उछाल आया है। हालांकि दुकानदारों के पास दूसरी लहर के दौरान मंगाया गया काफी स्टॉक पड़ा है लिहाजा नए आर्डर देने की जरूरत नहीं पड़ी है। शायद अगले 15 दिनों में कंपनियों के पास डिमांड पहुंचने लगेगी। -जितेंद्र कुमार, दवा विक्रेता

दूसरी लहर खत्म होने के बाद कोरोना को लेकर लोगों की गंभीरता खत्म हो गई थी। मास्क का प्रयोग पूरी तरह बंद हो गया था। अब एक बार फिर लोग मास्क और सैनिटाइजर की मांग करने लगे हैं। विटामिन सी की टेबलेट की डिमांड भी बढ़ी है। -मनोज खटवानी, दवा विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed