{"_id":"5d26ac378ebc3e6cfc5d72a9","slug":"old-woman-jumped-into-canal-in-pilibhit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटों ने देना बंद किया खाना-पानी तो बूढ़ी अम्मा ने नहर में लगाई छलांग, भावुक कर देगी मां की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों ने देना बंद किया खाना-पानी तो बूढ़ी अम्मा ने नहर में लगाई छलांग, भावुक कर देगी मां की कहानी
Thu, 11 Jul 2019 08:55 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पीलीभीत के बिलसंडा में पांच बेटे और हिस्से में जमीन होने के बाद भी बुजुर्ग को बुढ़ापे में सहारा नहीं मिल रहा। आए दिन उसे भूखा रखा जाता। इससे आहत होकर उसने अपनी जान देने की ठान ली और मकसूदापुर नहर में छलांग लगाने पहुंच गई।
उसे छलांग लगाते देख पास खड़े लोगों ने देख लिया तो दौड़कर बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग ने अपना दुखड़ा सुनाया। इसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। पुलिस ने बेटों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई घर पर नहीं मिला।
बाद में एक बेटा पत्नी संग थाने पहुंचा और मां के भरण पोषण का जिम्मा उठाने की बात कही। इस पर पुलिस ने बुजुर्ग को उसके सुपुर्द कर दिया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव रूरिया घुरिया निवासी बुंदा देवी (75) बुधवार सुबह कस्बा बिलसंडा से बस में सवार होकर बंडा (शाहजहांपुर) स्थित मकसूदापुर बड़ी नहर के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
नहर किनारे पहुंचने के बाद वृद्धा कुछ देर खड़ी रही और फिर छलांग लगा दी। कुछ दूरी पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें देखा तो दौड़कर निकाल लिया। सड़क किनारे बैठाया और उनके बारे में जानकारी की। सूचना मिलने पर बंडा और बिलसंडा दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बुजुर्ग को बिलसंडा पुलिस अपने साथ थाने ले आई।

Trending Videos
बुजुर्ग ने अपना दुखड़ा सुनाया कि उनके छह बेटों में से एक की मौत हो चुकी है। पति भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। बाकी के पांच बेटों ने तीन साल पहले बंटवारा कर दिया। इस दौरान तय किया गया कि उनके हिस्से की एक बीघा जमीन जो भी बेटा जोतेगा, वही उनका भरण पोषण करेगा।
खानपान की व्यवस्था भी उसी की जिम्मे रहेगी। आरोप है कि कुछ दिन सब सही चलता रहा लेकिन बाद में उनको परेशान किया जाने लगा। इसी से तंग आकर वह खुदकुशी करने के लिए आई थीं। पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद ही बुजुर्ग का तीसरे नंबर का पुत्र राममूर्ति अपनी पत्नी संग थाने आया। यहां उसने मां का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी संभालने का भरोसा दिलाया है। इस पर बुजुर्ग को उसी के सुपुर्दगी में दे दिया है।