फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old pension should be implemented secondary Teachers Association raised the demand in Bareilly

Bareilly News: पूरे देश में एक जैसा हो पाठ्यक्रम, पुरानी पेंशन की जाए लागू, माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई मांग

Tue, 15 Apr 2025 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 02:45 PM IST
सार

बरेली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का 58वां प्रांतीय सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो गया। तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों शिक्षक शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Old pension should be implemented secondary Teachers Association raised the demand in Bareilly
माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का 58वां प्रांतीय सम्मेलन संजय कम्युनिटी हॉल में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं हो जाती, तब तक संगठन चैन से नहीं बैठेगा। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण को अनिवार्य रूप से किए जाने और पूरे देश में एक जैसा पाठ्यक्रम लागू किए जाने की मांग संगठन का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि जब यूपीएससी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं एक जैसे पाठ्यक्रम से हो सकती हैं तो पढ़ाई के लिए एक जैसा पाठ्यक्रम क्यों नहीं लागू हो सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा माफिया पूरे देश में एक जैसा पाठ्यक्रम लागू होने नहीं दे रहे हैं, इसमें अड़चन सरकार दूर कराए। 

विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ अरुण कुमार ने किया। उन्होंने कहा शिक्षकों की समस्याओं समाधान के लिए वह हर समय तैयार हैं। कोई महत्वपूर्ण मुद्दा या समस्या है तो उसको लेकर वह मुख्यमंत्री के समक्ष भी जाने के लिए तैयार हैं। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि देश की शिक्षा से ही राजनीति की दिशा तय होती है एक जैसा पाठ्यक्रम पूरे देश में लागू हो जाए तो यह बहुत अच्छा रहेगा। उन्होंने शिक्षकों की इस मांग का समर्थन किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरों में मिले प्रेमी युगल... शर्म से झुक गईं नजरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की मांग का समर्थन 
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि शिक्षक ऐसे मूर्तिकार हैं जो समाज का बेहतर निर्माण करते हैं। शिक्षकों की साख आज भी समाज में बरकरार है। इसी वजह से अपरिचित शिक्षक के पास भी अपने बच्चों को अभिभावक छोड़ देते हैं। प्रतिकूल परिस्थिति में भी समाज के लोग शिक्षकों से समाज के निर्माण और चरित्र निर्माण की अपेक्षा करते हैं। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं यह एक अच्छी बात है। 

कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं इसलिए वह शिक्षकों के सम्मान के लिए वह हर समय तैयार हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर स्तर पर पैरवी के लिए भी तैयार हैं। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलपति पंकज मिश्रा ने ने कहा कि भाजपा के शासन में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के नए काम हुए हैं। पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे जनपदों में जाना पड़ता था लेकिन अब हर जनपद में विश्वविद्यालय बन रहे हैं। 

बता दें कि माध्यमिक शिक्षक संघ का यह सम्मेलन 17 अप्रैल तक विभिन्न सत्रों में चलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी ने बताया कि पूरे प्रदेश के 18 मंडलों का प्रतिनिधित्व सम्मेलन में है। शिक्षकों का आने का सिलसिला कल रात से ही जारी है। अभी तक डेढ़ हजार शिक्षक पूरे प्रदेश से आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed