फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   couple caught in hotel room in faridpur bareilly

Bareilly News: पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरों में मिले प्रेमी युगल... शर्म से झुक गईं नजरें

Tue, 15 Apr 2025 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 02:12 PM IST
सार

फरीदपुर कस्बे में पुलिस ने सोमवार को एक होटल में छापा मारा, जिससे खलबली मच गई। होटल के अलग-अलग कमरों से दो प्रेमी युगल पकड़े गए। 

विज्ञापन
couple caught in hotel room in faridpur bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड स्थित एक होटल से पुलिस ने दो प्रेमी जोड़ों को पकड़ा। मामले में होटल मलिक को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, होटल मालिक सहित तीनों आरोपियों पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


कस्बे में बीसलपुर रोड अंडरपास के पास स्थित होटल पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा। इससे होटल में खलबली मच गई। पुलिस ने कमरों के दरवाजे खुलवाए। इस दौरान दो कमरों में प्रेमी जोड़े मिले, जिन्हें पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि घंटों के हिसाब से होटल में कमरा दिया जाता था। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह ने बताया कि युवतियों को उनके परिजनों के हवाले करने के बाद होटल मालिक कस्बे के मोहल्ला परा निवासी कृष्ण वीर यादव, आरोपी युवक अमरपाल निवासी मिलक रामपुर और उजैफ निवासी मुरादाबाद को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज: पत्नी को बुलाने गए युवक को ससुरालियों ने पीटा
मीरगंज में पत्नी की विदा कराने गए युवक को ससुरालियों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कमलेश कुमारी निवासी कुल्छा खुर्द ने बताया कि उनके बेटे विकास की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौसना निवासी छोटेलाल की पुत्री डौली के साथ 20 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के बाद से उसके बेटे की बहू डौली अधिकतर अपने मायके नौसना में ही रहती है। उसका बेटा बुलाने जाता है तो आने से इन्कार कर देती है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: चाय की टपरी पर रातभर मजमा, दरोगा ने डांटा तो व्यापारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप

13 अप्रैल को उसका बेटा विकास अपनी पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल नौसना गया तो विकास के साले, ससुर, सालियों ने उसके बेटे को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग
बहेड़ी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। कस्बे के लोगों ने बताया कि रेतवाड़ा गांव का एक ग्रामीण सपा का कार्यकर्ता है। उसने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। संबंधित व्यक्ति व उसके साथी ने करणी सेना व महापुरुषों के विरुद्ध भी अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed