फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old man beaten to death with belt

Bareilly News: वृद्ध की बेल्ट से पीट-पीट कर हत्या

Fri, 20 Sep 2024 05:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Old man beaten to death with belt
आंवला। मामूली कहासुनी के बाद रिश्तेदारों ने 65 वर्षीय वृद्धा की लाठी, डंडों और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के भूरीपुर गांव निवासी ब्रजपाल (65) की उनके रिश्ते के भांजों ने मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में लाठी, डंडों व बेल्ट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय ब्रजपाल के बेटे खेत पर काम रहे थे। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर जब वह खेत से घर आए तो पिता ब्रजपाल के शरीर पर चोटों के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ब्रजपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




भांजों से काफी समय पहले हुआ था विवाद

ब्रजपाल के बेटे पिंटू व ग्रामीणों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्ते के भांजों से काफी समय पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसको आपस में बैठकर सुलझा लिया था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश मान रहे थे। बृहस्पतिवार पड़ोस में रहने वाले आरोपी घर में घुस आए। वहां मौजूद अकेले उनके पिता से वाद-विवाद करने लगे। कहासुनी बढ़ने पर पिता को पीटकर मार डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



- सिद्धार्थ सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed