फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old buses will not run on long routes on Diwali-Bhaiya Dooj

Bareilly News: दिवाली-भैयादूज पर लंबे रूटों पर नहीं दौड़ेंगी पुरानी बसें

Mon, 14 Oct 2024 06:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Old buses will not run on long routes on Diwali-Bhaiya Dooj
बरेली। दिवाली, भैयादूज और छठपूजा के लिए रोडवेज ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यालय स्तर से जारी गाइड लाइन में लंबे रूटों पर नई बसों को भेजने का आदेश दिया गया है। परिक्षेत्र के चारों डिपो की 100 पुरानी बसों को चिह्नित किया गया है। इनको लोकल रूटों पर लगाया जाएगा। लंबे रूटों पर पुरानी बसों को भेजने के कारण यात्रियों को रास्ते में ब्रेकडाउन की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लंबे रूटों पर पुरानी बसों को न भेजा जाए। बसों के लिए पहले से रूट निर्धारित कर कर्मचारियों की तैनाती का आदेश भी दिया गया है। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने चारों डिपो के एआरएम को निर्देश दिए हैं कि दिवाली से पहले बसों को दुरुस्त करा लें। रूट और ड्यूटी चार्ट बनाकर क्षेत्रीय मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed