Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old age facing the challenge of loneliness

Bareilly News: अकेलेपन की चुनौती से जूझ रही बुढ़ौती

Sun, 07 Jun 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Old age facing the challenge of loneliness
बरेली। लखनऊ के बुजुर्ग अकेलेपन की चुनौती से जूझ रहे हैं। यह खुलासा अप्रैल 2026 में बरेली कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थियों के सर्वेक्षण में हुआ है। डॉ. हेमंत दीक्षित व प्रो़ रविंद्र बंसल ने वहां वृद्धजन की सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर सर्वे किया तो पता चला कि एकल परिवारों का बढ़ता चलन वृद्ध पुरुषों के लिए अकेलेपन की चुनौती खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के 300 वृद्ध पुरुषों को सर्वे में शामिल किया गया। उनसे 120 प्रश्न पूछे गए। अध्ययन में एकल परिवार व्यवस्था, आर्थिक निर्भरता और अकेलापन वृद्धजन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया। अध्ययन के अनुसार, लखनऊ में संयुक्त परिवार की व्यवस्था तेजी से कमजोर हो रही है। 74.5 फीसदी उत्तरदाता एकल परिवार व्यवस्था में रह रहे हैं। केवल 25.5 फीसदी वृद्धजन संयुक्त परिवार में निवास करते हैं। 71 फीसदी वृद्धजनों ने संयुक्त परिवार टूटने से आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की जानकारी दी। 73 फीसदी ने सामाजिक स्थिति और सम्मान प्रभावित होने की बात कही। 56 फीसदी उत्तरदाताओं की मासिक आय 20,000 रुपये से कम पाई गई। लगभग एक-चौथाई वृद्धजन निरक्षर हैं।
विज्ञापन



विधुर पुरुषों में पाया गया भावनात्मक खालीपन
सेवानिवृत्ति के बाद वृद्ध पुरुषों के लिए पहचान, सम्मान और उद्देश्य की कमी बड़ी मानसिक समस्या बन रही है। 54.7 फीसदी उत्तरदाताओं ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहने में कठिनाई महसूस की। वृद्धजनों में अकेलापन, अवसाद, चिंता और सामाजिक अलगाव की समस्या बढ़ रही है। विशेष रूप से विधुर पुरुषों में भावनात्मक खालीपन और पारिवारिक निर्भरता अधिक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वे में शामिल प्रश्न और उनके जवाब
- क्या आप मानते हैं कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के कारण बुजुर्गों पर ध्यान नहीं देती। 71.2% बुजुर्गों का जवाब हां में रहा।
- क्या धार्मिक/आध्यात्मिक गतिविधियों से आपको मानसिक शांति मिलती है? 75% बुजुर्गों का जवाब सकारात्मक रहा।
- क्या आप वृद्धावस्था में मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं? 42.7% बुजुर्गों का जवाब हां में रहा।
- क्या सरकार की ओर से वृद्धजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी है? 60.3% ने इन्कार किया।
- क्या आपने कभी वृद्धाश्रम जाने के बारे में सोचा है? 15 फीसदी का जवाब हां रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed