फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   oil wagon derailment in aonla depot

आंवला में फिर पटरी से उतर ऑयल वैगन

Sun, 12 Dec 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
oil wagon derailment in aonla depot
बरेली : आंवला में पटरी से उतरी ऑयल वैगन। संवाद
बरेली/आंवला। आंवला में शुक्रवार देर रात ऑयल वैगन फिर से बेपटरी हो गया। बृहस्पतिवार को भी यहां दुर्घटना हुई थी। वैगन को पटरी पर चढ़ाने के बाद डिपो ले जाते समय फिर वह पटरी से उतर गया। 36 घंटे में एक ही जगह पर दो बार डिरेलमेंट होने के कारणों की जांच में तकनीकी टीमें जुट गईं हैं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने बताया कि वैगन को पटरी पर चढ़ाने के बाद अनलोडिंग के लिए उसे डिपो के अंदर ले जाया जा रहा था। जैसे ही ट्रेन को आगे बढ़ाया गया तो वैगन फिर पटरी से उतर गया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। वैगन के पटरी से उतरने पर दो स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। तुरंत ही आरपीएफ के साथ रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने की वजह से वैगन को फिर से पटरी पर नहीं चढ़ाया जा सका। शनिवार सुबह रेलवे इंजीनियरों ने वैगन को फिर से पटरी पर पहुंचाया। एडीएन पीके शर्मा ने बताया कि एक ही जगह पर वैगन बार-बार क्यों बेपटरी हो रहा है, इसे लेकर जांच शुरू कराई गई है। जांच के बाद ही हादसे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

पानीपत से आई है ऑयल वैगन
एक ही जगह पर दो बार डिरेलमेंट होने वाली ऑयल वैगन पानीपत के प्याला डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर आई है। ऑयल वैगन ट्रेन बृहस्पतिवार को आंवला स्टेशन पहुंची थी। आंवला स्टेशन से भारत पेट्रोलियम डिपो जाते समय बृहस्पतिवार दोपहर के समय डिरेलमेंट हुई थी। शुक्रवार देर रात फिर उसी जगह पर हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय ने लिया संज्ञान
एक ही जगह पर दो दिन के अंदर दो बार ऑयल वैगन बेपटरी होने की घटना पर मुरादाबाद मंडल मुख्यालय भी सक्रिय हो गया है। जनसंपर्क अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया एक ही जगह पर बार-बार घटना क्यों हो रही है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed