{"_id":"6988f4729e643435d7016b2c","slug":"officials-inquired-about-the-health-fair-and-instructed-for-improvement-bareilly-news-c-4-vns1074-822949-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वास्थ्य मेले का अफसरों ने जाना हाल, सुधार की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वास्थ्य मेले का अफसरों ने जाना हाल, सुधार की हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हाल जानने के लिए रविवार को सीएमओ समेत अन्य विभागीय अफसरों ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डॉक्टर, स्टाफ मौजूद मिले लेकिन अभिलेखों का रखरखाव, परिसर में सफाई, रियल टाइम रिपोर्टिंग की स्थिति सही नहीं मिली। इसको लेकर सुधार के निर्देश दिए गए।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने जसौली, सिविल लाइंस, कालीबाड़ी, घेर जाफर खां, शेर अली गौटिया, जगतपुर का निरीक्षण किया। नोडल अफसर डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक रही।
डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने जाटवपुरा, बानखाना, मौलानगर स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, दवा, मरीज पंजीकरण का हाल जाना। मरीजों से बातचीत की। खामी दूर करने और दोहराव पर कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने सीबीगंज, नदोसी स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण किया। छुटपुट खामियाें को दूर करने के निर्देश समेत स्थिति को संतोषजनक बताया। सीएमओ ने आगे भी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. लईक के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर करीब 70 से ज्यादा मरीज देखे गए थे। इसमें सबसे ज्यादा वायरल बुखार, सर्द-गर्म, उल्टी, दस्त के साथ चर्मरोगों से पीड़ित रहे। इन्हें दवाएं दी गईं। बताया कि डॉक्टरों को वर्तमान स्थिति को देखते हुए मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय बताने का भी सुझाव दिया गया।