{"_id":"697930022e1cd3eaa70d6e2d","slug":"officials-first-cited-career-then-linked-it-to-emotions-bareilly-news-c-4-vns1074-814959-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधिकारियों ने पहले दिया करियर का हवाला, फिर भावनाओं से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधिकारियों ने पहले दिया करियर का हवाला, फिर भावनाओं से जोड़ा
विज्ञापन
बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफा देने के बाद उनके वरिष्ठ अधिकारियों व साथियों का दो दिन तक मनाने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान अधिकारियों ने उनको पहले करियर का हवाला दिया, फिर भावनाओं से जोड़कर मनाने का प्रयास किया। मगर, सिटी मजिस्ट्रेट के सामने सारे प्रयास फेल साबित हुए। अधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि कितने कठिन परिश्रम के बाद पीसीएस अधिकारी बने हैं, इसको ऐसे ही मत जाने दीजिए। इस पद को पाने के लिए लोग कितना संघर्ष करने के बाद भी नहीं पहुंचते। इस्तीफा वापस ले लीजिए। उन्होंने कहा कि इससे सरकार व प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि आज जो लोग भ्रमित करके आपको पद से इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। वह कल आपके साथ नहीं रहेंगे। वर्तमान में जो लोग भी आपके साथ जुड़े हैं आपके पद प्रतिष्ठा को लेकर साथ में हैं। पद से हटने के बाद कोई नहीं पूछेगा। ब्यूरो
................
मेयर ने पहुंच कर ली जानकारी
मेयर उमेश गौतम सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पहुंचे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप समर्थन करने पहुंचे हैं तो उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए आए हैं। आखिर ऐसा निर्णय सिटी मजिस्ट्रेट ने क्यों लिया। साथ ही कांग्रेस व सपा के पूर्व पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर समर्थन दिया।
................
मजदूरों के न आने पर समर्थकों ने लादा सामान
जिलाधिकारी आवास पर देर शाम मुलाकात के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दो घंटे में सरकारी आवास खाली करने का निर्णय लिया। मजदूरों के न आने पर उनके समर्थकों ने ही घर के अंदर से सामान की पैकिंग करके ट्रक पर चढ़ाया। इसके लिए करीब 20 से 25 समर्थक लगे हुए थे।