फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Official vista hospitals,wheat procurement centre

सीएम विजिट: अफसरों ने गेहूं क्रय केंद्र, अस्पताल का दौरा कर फरियादियों के हालात समझे

Fri, 27 Apr 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 27 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Official vista hospitals,wheat procurement centre
DM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अचानक विजिट के दौरान किसी तरह का बवाल न हो, इसलिए प्रशासनिक अमला जिले में दौड़ने लगा है। सीएम की अचानक विजिट से पहले जिला प्रशासन ने गेहूं क्रय केंद्रों के साथ अस्पताल, थानों और चीनी मिलों पर गन्ना खरीद की मानीटरिंग शुरू कर दी है। इसी के चलते डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह बृहस्पतिवार सुबह अचानक नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे और वहां इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी देखी का निरीक्षण किया तो वहां गंदगी समेत कई खामियां सामने आईं। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ देवचरा मंडी पहुंचे तो वहां अवैध गेहूं खरीद होते हुए पकड़ी गई। किसानों का गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से 200 रुपये कम की दर पर खरीदा जा रहा था। डीएम ने यहां दो आढ़तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सरकारी बोरों में बिचौलियों का गेहूं, डीएम ने एफआईआर कराई
आढ़तियों के खिलाफ जिले में दर्ज हुआ पहला मामला, सरकारी अमला देख भगदड़ मची

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह डिप्टी आरएमओ सुनील भारती समेत कई अधिकारियों को लेकर देवचरा मंडी पहुंचे। वहां पीसीयू का गेहूं क्रय केंद्र देखा, वहां केंद्र प्रभारी नदारद मिला। डीएम ने इस पर क्रय केंद्र को शिफ्ट करने के साथ प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां उन्हें यह भी जानकारी मिली कि देवचरा की साप्ताहिक बाजार में बिचौलिए खुलेआम सरकारी बोरों में गेहूं खरीद कर रहे हैं। किसानों को 1745 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जगह 1500 से 1525 तक में गेहूं बेचना पड़ रहा है। यानी उनकी उपज दो सौ रुपये क्विंटल नीचे खरीदी जा रही है। इस पर डीएम दल-बल सहित शंकर और महावीर की आढ़त पर पहुंचे। प्रशासनिक अमला देखते ही यहां भगदड़ मच गई। आढ़तों पर सरकारी बोरों में भरा गेहूं मिला। पूछताछ करने पर इसे किसी ने भी क्लेम नहीं किया। मौके पर मिले किसान श्रीपाल पुत्र सूखे निवासी अमित्तापुर ने बताया 12 क्विंटल गेहूं बेचने आया था। लड़की की शादी है। क्रय केंद्र पर 3-4 दिन में नंबर आता है। पैसा भी बाद में मिलता है। भमोरा निवासी किसान किशोर श्रीवास्तव का कहना था कि लड़की की शादी है, इसलिए सरकारी कीमत से 200 रुपये प्रति क्विंटल कम में मजबूरी में बिचौलियों के हाथों गेहूं बेचना पड़ा। 
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अवैध रूप से खरीदारी कर रहे आढ़ती और बिचौलियों के खिलाफ थाना भमोरा में एसडीएम ममता मालवीय, डिप्टी आरएमओ सुनील भारती की मौजूदगी में निरीक्षक राजेश यादव ने एफआईआर दर्ज कराई। यह पहला मौका है कि बिचौलियों और आढ़तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नवाबगंज में भी चार दिन पहले पांच ट्राली अवैध गेहूं पकड़ा गया था। एसडीएम एके त्रिपाठी ने इसे जब्त कर मंडी यार्ड में जमा कर दिया है। अभी तक इसका कोई क्लेम करने नहीं आया है। देवचरा में 350 बोरा गेहूं जब्त किया गया है। उधर, आंवला में मंडी स्थित क्रय केंद्र पर बदायूं का गेहूं खरीदा जा रहा है। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों समेत 10 कर्मचारी मिले गैरहाजिर   

 डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह सुबह नौ बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए तो स्टाफ में हड़कंप मच गया। ओपीडी में इस दौरान मरीजों की लंबी लाइनें लगी हुई थीं, लेकिन डॉक्टर नहीं थे। रजिस्टर चेक किया तो दो डॉक्टरों समेत दस कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए। 
डीएम को ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी मिली। कमरा नंबर चार में डॉक्टर नदारद थे। मरीज उनका इंतजार कर रहे थे। स्टाफ ने बहाना बना दिया कि डाक्टर साहब ओटी में हैं। डीएम बच्चा वार्ड पहुंचे, जहां 20 अप्रैल को नॉब खोलते समय आक्सीजन होने से हड़कंप मच गया था। उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं और तीमारदारों से बात की। इमरजेंसी में मरीजों से खाना और दवाइयां मिलने की बारे में पूछताछ की। यहां गंदगी पायी गई। स्टोर, ओटी, ब्लड बैंक और पैथालॉजी को भी चेक किया। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता से गंदगी और स्टाफ की गैर मौजूदगी पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि दवाइयां मुफ्त में सरकार उपलब्ध करा रही है। बाहर से लाने की जरूरत नहीं है। जिन मर्जों के डॉक्टर नहीं हैं, उनमें बाहर से भी बुलाया जाएगा। 
गन्ना खरीद का फीड बैक लिया
डीएम ने फरीदपुर, मीरगंज, नवाबगंज और बहेड़ी की चीनी मिलों पर किसानों की गन्ना खरीद का भी फीड बैक लिया। मीरगंज चीनी मिल बंद हो चुकी है। अन्य चीनी मिलों के तमाम गन्ना क्रय केंद्र बंद हो रहे हैँ। चीनी मिल प्रबंधकों और गन्ना अधिकारियों ने बताया कि अब गन्ने की खरीद अंतिम दौर में है। द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर और सेमीखेड़ा चीनी मिलें चल रही हैं, मगर इनके भी अधिकांश क्रय केंद्र बंद हो रहे हैं। 


वाहन चेकिंग शुरू, एलआईयू सक्रिय
सीएम आगमन की संभावनाओं को देखते हुए शहर और ग्रामीण इलाकों में वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। एलआईयू भी सक्रिय हो गई है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अपराधियों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। महिला अपराध पर खासतौर से सतर्क रहने को कहा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed