फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers woke up after the death of cows Secretary suspended fir lodged on three people in bareilly

Bareilly News: गायों की मौत के बाद जागे अफसर... गोशाला में मिलीं अव्यवस्थाएं, सचिव निलंबित, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 09 Jan 2025 09:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 09:09 AM IST
सार

Bareilly News: गांव अंतपुर स्थित गोशाला में गायों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्राथमिक जांच में ग्राम प्रधान और सचिव दोषी पाए गए हैं। सचिव को निलंबित कर दिया गया है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Officers woke up after the death of cows Secretary suspended fir lodged on three people in bareilly
ग्रामीणों से जानकारी करते डीएम और सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंतपुर की भोजपुर मड़ी गोशाला में मंगलवार को अव्यवस्थाओं के चलते गोवंशीय पशुओं की मौत के बाद अफसरों की संवेदना जागी। मौके पर पहुंचे डीएम को तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। शुरुआती जांच में ग्राम प्रधान और सचिव दोषी पाए गए हैं। सचिव शशि शेखर को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान, सचिव और केयर टेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे डीएम रविंद्र कुमार अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो गोशाला में गायों को ठंड से बचाने के इंतजाम नदारद मिले। एक तिरपाल डालकर गायों को रखा गया था। गोवंशीय पशु ठंड से कांप रहे थे। डीएम ने जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। सचिव को तत्काल निलंबित करने के साथ ही, ग्राम प्रधान विनीता देवी और सचिव शशि शेखर को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


देर शाम पीडी डीआरडीए चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ जगप्रवेश को सौंप दी। इसके बाद सचिव को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। मामले में प्रधान पति किशन, सचिव शशि शेखर और केयर टेकर के खिलाफ बीडीओ अनुज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों में 149, मौके पर मिलीं 125 गायें
गोशाला में 149 गायों की मौजूदगी अभिलेखों में दर्ज है। मंगलवार तक यहां पर 125 गायें मौजूद थीं। बताया गया कि बाकी गायों की मौत हो चुकी है।

अंतपुर गोशाला में दो दिन के भीतर चार गायों की मौत सर्दी से हुई है। यह बात पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट में सामने आई है। इसके लिए जिम्मेदार ग्राम प्रधान, सचिव और केयर टेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। - ओपी वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव शशि शेखर को निलंबित कर दिया है। -चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed