फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers will explore the taste of Bareilly for one district one cuisine

Bareilly News: एक जिला एक व्यंजन के लिए बरेली के स्वाद को तलाशेंगे अफसर

Sun, 07 Dec 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Officers will explore the taste of Bareilly for one district one cuisine
खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी, खाद्य पदार्थ विक्रेता, मिठाई कारोबारी, प्रमुख नागरिकों से लेंगे राय
विज्ञापन


बरेली। जिले की पारंपरिक खाद्य विरासत को संजोने के लिए मुख्यमंत्री ने एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) मॉडल को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उद्योग विभाग जल्द खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी, खाद्य पदार्थ विक्रेता, मिठाई कारोबारी, प्रमुख नागरिकों के साथ बैठक करेगा।
उपायुक्त उद्योग विकास यादव के मुताबिक, शासन के दिशानिर्देश के अनुसार शहर के प्रमुख खाद्य उत्पाद को तलाशा जाएगा। इसके लिए जल्द जिलाधिकारी से मंथन कर बैठक की जाएगी। बरेली की खाद्य विरासत को दर्शाने वाले खाद्य पदार्थ की सूची तैयार की जाएगी। जिसमें से किसी एक के चयन के लिए उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश के तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में ओडीओपी के तहत भी खाद्य उत्पाद और औषधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया था पर ऐसी कोई विशेष औषधि या खाद्य पदार्थ नहीं मिला था।

जीबीसी 5.0 की तिथि नहीं हुई
घोषित, लक्ष्य पूरा करना अहम
उपायुक्त उद्योग के मुताबिक जीबीसी-5 के लिए पूर्व में शासन की ओर से दिसंबर में आयोजन प्रस्तावित था। हालांकि, अभी तक इसकी कोई तय तिथि जारी नहीं हुई है। बताया कि जिले को 15 हजार करोड़ का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष पांच हजार करोड़ के एमओयू यानी निवेश करार हो गए हैं। शेष विभागों से भी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। बताया कि तिथि घोषित होने से पहले करार का लक्ष्य पूरा करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed