फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers who came in contact with SP Crime, sampled for SOG team

एसपी क्राइम के संपर्क में आए अफसरों, एसओजी टीम के लिए गए सैंपल

Tue, 16 Jun 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Officers who came in contact with SP Crime, sampled for SOG team
सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एसपी देहात भी क्वारंटीन, पुलिस गेस्ट हाउस सील, एएसपी का नया ठिकाना आईवीआरआई

विज्ञापन
बरेली। एसपी क्राइम के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को उनके संपर्क में रहे एसपी देहात, एएसपी के अलावा एसओजी टीम में शामिल कई अफसरों और पुलिसवालों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। एसपी क्राइम के साथ एएसपी भी पुलिस गेस्ट हाउस में ही रहते थे। अब गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। एएसपी फिलहाल अब आईवीआरआई के गेस्ट हाउस में रहेंगे।
एसपी क्राइम हाल ही में भमोरा में बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में कई बार मौके पर गए। साथ ही एसपी देहात संसार सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा, सीओ आंवला रामप्रकाश, एसओ भमोरा सौरभ सिंह और एसओजी टीम के लगातार संपर्क में रहे। एसपी क्राइम ने साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार के साथ भी मीटिंग की थी। लिहाजा उनका भी सैंपल लिया गया है। आरआई हरेंद्र सिंह ने करीब 50 लोगों के सैंपल लेने की जानकारी दी। बताया, बाकी लोगों और परिवार के सदस्यों का सैंपल कल होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिपोर्ट न आने तक सभी को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पहले टेस्ट कराने को लगी भीड़, सामाजिक दूरी भूले

पुलिस लाइन की महिला कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद से ही पुलिसकर्मियों में खौफ है। सभी कोरोना की जांच कराके स्थिति साफ करना चाहते हैं। सोमवार को जब स्वास्थ्य टीम पहुंची तो पुलिसकर्मियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सैंपल देने के चक्कर में सामाजिक दूरी का नियम भी भूल गए। एसपी देहात ने पहुंचकर भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी का सामान शिफ्ट कराया

आईपीएस अधिकारी एएसपी अभिषेक वर्मा भी पुलिस गेस्ट हाउस में एसपी क्राइम के बगल वाले कक्ष में रह रहे थे। पुलिस गेस्ट हाउस को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। एएसपी का सामान इज्जतनगर क्षेत्र में आईवीआरआई के गेस्टहाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed