फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers should be ready to face the third wave

तीसरी लहर का मुकाबला करने को तैयार रहें अफसर

Sun, 09 May 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officers should be ready to face the third wave
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मुख्यमंत्री ने किया आगाह, कोविड अस्पतालों में तेजी से जरूरी संसाधन बढ़ाने का निर्देश
विज्ञापन

मरीजों का शोषण करने पर निजी अस्पतालों पर कार्रवाई का निर्देश
जनप्रतिनिधियों ने की शिकायत तो अफसरों को भी दी नसीहत

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को कोरोना की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण के साथ तीसरी लहर से मुकाबला करने को तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में बेड और आईसीयू जैसे जरूरी संसाधन बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जाए। निजी अस्पतालों में मरीजों के शोषण की शिकायतों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों ने अफसरशाही की वजह से अव्यवस्था बढ़ने की बात कही तो मुख्यमंत्री अफसरों से भी दोबारा शिकायत का मौका न देने की बात कह गए।
मुरादाबाद से दोपहर बाद बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री ने अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस दौरान संदिग्ध संक्रमितों की निगरानी, जांच और संक्रमित के इलाज के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने, सैनिटाइजेशन, ऑक्सीजन-दवा और बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर खास जोर दिया। उन्होंने वैक्सीनेशन में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर का खतरा सामने है लिहाजा कोविड अस्पतालों में तुरंत संसाधन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए। अस्पतालों में बेड और आईसीयू की क्षमता दुरुस्त होनी चाहिए ताकि हर मरीज को इलाज मिल सके।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियोें ने इस दौरान मुख्यमंत्री से अफसरों के बीच समन्वय न होने से जिले में संक्रमण बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों की जांच के लिए एंटीजन किट पर्याप्त नहीं हैं। सैनिटाइजेशन और सर्वे भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निगरानी भी ठीक से नहीं हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को दोबारा ऐसी किसी शिकायत का मौका न देने को कहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर निजी कोविड अस्पतालों में मरीजों के उत्पीड़न का मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बोले- संसाधन बढ़े, संक्रमण कम हुआ
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ दिनों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि में प्रदेश में संक्रमण के मामले कम हुए हैं। इसके साथ ऑक्सीजन व वेंटिलेटर बेड की तादाद बढ़ी है। जांच और नियमित सैनिटाइजेशन के साथ मरीजों को बेहतर इलाज भी मिल रहा है। संदिग्धों की जांच के साथ लक्षण होने पर मेडिकल किट मुहैया कराई जा रही है। संक्रमितों की निगरानी के लिए निगरानी समितियां काम कर रही हैं।

मुड़िया अहमदनगर के प्रधान से की बात
करीब 15 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सीएम का काफिला मुड़िया अहमदनगर पहुंचा। वहां के ग्राम प्रधान से उन्होंने रैपिड रिस्पॉन्स टीमों के जरिए संक्रमितों की निगरानी और निगरानी समितियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एयरपोर्ट लौटकर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed