फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers celebrated Sunday, then there was a market on the road

Bareilly News: अफसरों ने मनाया रविवार, फिर सड़क पर सजा बाजार

Mon, 09 Dec 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Officers celebrated Sunday, then there was a market on the road
बरेली। मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया के बीच फिर सड़क पर साप्ताहिक बाजार सजा। वाहन भी सड़क को घेरकर खड़े रहे। इस वजह से अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक लोग भीषण जाम से जूझते रहे, जबकि अफसर रविवार मनाते रहे। न तो इन वाहनों के चालान काटे गए, न ही दुकानदारों को वहां से हटवाया गया। सुबह 11 बजे तक नगर निगम और पुलिस टीम ने खानापूरी जरूर की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। टीम के जाते ही दोबारा बाजार सज गया। इसके बाद टीम दोबारा नहीं लौटी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य दोनों के ही दावे फेल साबित हुए। एसपी ट्रैफिक ने कहा था कि इस बार रविवार को बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो पुलिस की गाड़ी वहां खड़ी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, नगर आयुक्त ने भी पार्षदों को आश्वासन दिया था कि इस बार साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा।
विज्ञापन



साप्ताहिक बाजार को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अगर निगम की टीम लापरवाही कर रही है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed